आगरा – खेत से ट्रैक्टर ले जाने को लेकर खंदौली में खूनी संघर्ष, दो की मौत

“आगरा के थाना खंदौली में मंगलवार को जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष 25 मिनट तक चला। खून से सने हुए लोग और दो भाइयों की लाशें जिसने भी देखीं कांप उठा। सूचना पुलिस तक पहुंच गई, लेकिन पुलिसकर्मी दो घंटे बाद पहुंच सके”

आगरा 09 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्रआ के गांव गुड़ा में दो भाइयों की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय आसपास के खेतों में कोई नहीं था।

हमलावर रघुवीर और अन्य पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला करते रहे। 25 मिनट तक हमला हुआ। चीखपुकार मचने पर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस को गांव तक पहुंचने में 2 घंटे लग गए। 

मंगलवार सुबह तकरीबन 9:30 बजे रघुवीर सिंह बेटे अनिल और विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि बेताल और उसके परिवार के लोगो ने रघुवीर से ट्रैक्टर उनके खेत से ले जाने से मना किया।
 
इस पर वो दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले गए। रघुवीर खेत पर बेताल के पास ही रुक गए। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बेताल और अन्य ने रघुवीर पर हमला बोला।
कुल्हाडी और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। रघुवीर की चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे उनके भाई सत्यपाल, देवानंद और उनकी पत्नी सरोज बचाने पहुंच गए। मगर, बेताल पक्ष ने तीनों पर हमला बोला।
 
गर्दन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से कई प्रहार किए। रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यपाल, सरोज और देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आरोपी फरार हो गए।
 
जानकारी पर ग्रामीण आ गए। वह घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, रास्ते में सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया। सरोज और देवानंद का इलाज चल रहा है।
 
72 बीघा खेत पर भी हुआ था विवाद
रघुवीर के पिता होती लाल और बेताल के पिता राम सिंह ने झरना नाले के समीप गुड़ा में 72 बीघा खेत खरीदा था। पिता की मौत के बाद खेत को बेताल और रघुवीर के परिवार के लोग जोत रहे थे। दोनों के बीच हिस्से नहीं बांटे गए थे।
 
आपसी सहमति से दोनों अपने-अपने हिस्से की खेती कर रहे थे। रघुवीर को अपने खेतों पर जाने के लिए बेताल के खेतों से होकर जाना पड़ता था।
 
बेताल इसका विरोध करता था। मंगलवार को भी खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद के बाद रघुवीर और सत्यपाल की हत्या हुई।

मुकदमे में सात नामजद

एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक रघुवीर के बेटे अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी किताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह को नामजद किया है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.