“एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की साहित्यिक चोरी जो कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत एक संज्ञेय अपराध है, के प्रति जीरो-टोलेरेंस की नीति अपनाते हुए एनसीईआरटी ने पिछले 14 महीनों में संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर 5 लाख से अधिक पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की प्रतियां, 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बड़ी मात्रा में प्रिंटिंग पेपर और मशीनरी जब्त की है, जबकि पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रिंटर, गोदाम मालिकों और खुदरा विक्रेताओं के विरूद्ध रिकॉर्ड संख्या में 29 एफआईआर दर्ज की हैं”
नई दिल्ली 03 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
ऐसे अपराधियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए, एनसीईआरटी ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर में एक गोदाम पर छापा मारा और 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 1.5 लाख से अधिक पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें, पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों से लदे एक ट्रक और दो कार, साथ ही बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेटें जब्त कीं। इस मौके पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
इसी कार्रवाई के क्रम में, समालखा (हरियाणा) में भी एक प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा गया और पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की छपाई के लिए इस्तेमाल की जा रही बड़ी संख्या में प्रिंटिंग प्लेट, पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों की प्रतियां और मशीनरी जब्त की गई।
पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के विनिर्माण, वितरण और बिक्री के रैकेट के पीछे के सरगना की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है। पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों के खतरे, जो न केवल एनसीईआरटी और सरकार के लिए राजस्व की हानि का कारण बनती हैं, बल्कि खराब कागज और स्याही की निम्न गुणवत्ता के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा हैं, को रोकने के लिए, एनसीईआरटी ने निम्नलिखित कदम उठाए हैं:
इस समाधान का अग्रगामी प्रयोग एक शीर्षक की 10 लाख प्रतियों पर किया गया है और अगले शैक्षणिक वर्ष में इसे सभी शीर्षकों में लागू किया जाएगा। यह पुराने वॉटरमार्क वाले पेपर की जगह लेगा, जो अप्रयुक्त हो गया है और पाइरेसी करने वालों के द्वारा आसानी से इसकी नकल की जा सकती है।
एनसीईआरटी पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की छपाई, वितरण और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से अनुरोध है कि वे कृपया पायरेटेड एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों की बिक्री के किसी भी मामले को एनसीईआरटी के संज्ञान में pd.ncert@nic.in पर लाएं।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…