ई-बीएलओ एप एंट्री में जौनपुर को दूसरा स्थान

पंचायत चुनाव : ई-बीएलओ एप एंट्री में जौनपुर को दूसरा स्थान

पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में दूसरा स्थान, DM डॉ. दिनेश चंद्र होंगे सम्मानित

जौनपुर | वरुण यादव की रिपोर्ट, The Politics Again

आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारियों में जौनपुर जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट) पुनरीक्षण अभियान में ई-बीएलओ (e-BLO) एप के माध्यम से सर्वाधिक मतदाता एंट्री करने में जौनपुर को प्रदेश में द्वितीय (दूसरा) स्थान प्राप्त हुआ है।

राज्य निर्वाचन आयोग करेगा DM को सम्मानित

राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 के विशेष कार्याधिकारी एवं विभागाध्यक्ष ने एक पत्र जारी कर अवगत कराया है कि पंचायत चुनाव 2026 के लिए निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्य (जुलाई 2025 से अप्रैल 2026 के मध्य) स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।

आयोग के निर्देशानुसार ई-बीएलओ एप का अधिकतम और कुशलतापूर्वक प्रयोग करने वाले प्रदेश के सर्वोच्च तीन जनपदों के जिलाधिकारियों (जिला निर्वाचन अधिकारियों) को सम्मानित किया जाना है।

इसमें जौनपुर के जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में किए गए उत्कृष्ट कार्य के परिणामस्वरूप जनपद ने दूसरा स्थान पक्का किया है।

DM ने दिया टीम वर्क को श्रेय

इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने कहा कि यह सफलता निर्वाचन कार्य में लगे सभी कार्मिकों के अथक परिश्रम, आपसी समन्वय और लगन का सार्थक परिणाम है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का इस उत्कृष्ट कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 बीएलओ हो चुके हैं सम्मानित

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र चुनाव तैयारियों की लगातार समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण कर कार्मिकों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं।

इसी कड़ी में, ई-बीएलओ एप पर मतदाता एंट्री संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने वाले आठ बीएलओ— रविश मौर्या, विजय कुमार, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, शैलेन्द्र कुमार भास्कर, रामबहादुर यादव, सत्यव्रत सिंह, गौरव कुमार और रामबचन यादव— को जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया जा चुका है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.