जौनपुर / बक्शा: ईद-नवरात्र पर शांति समिति की बैठक संपन्न
बक्शा: ईद और नवरात्र को लेकर थाने में शांति समिति की बैठक, SHO बोले- ‘अफवाहों से बचें, नई परंपरा न डालें ‘
जौनपुर (बक्शा) |वरुण यादव की रिपोर्ट, The Politics Again
आगामी ईद-उल-फितर और चैत्र नवरात्रि के पावन पर्वों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से जौनपुर के बक्शा थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक आयोजित की गई।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने सभी से दोनों त्योहारों को आपसी सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
‘नई परंपरा न डालें, पुलिस का करें सहयोग’
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न किया जाए या कोई नई परंपरा न शुरू की जाए जिससे क्षेत्र के अमन-चैन में बाधा उत्पन्न हो।
उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट से बचें
पुलिस ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
थानाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट वायरल न करें।
पुलिस की साइबर और लोकल इंटेलिजेंस टीम सोशल मीडिया और क्षेत्र में पूरी सतर्कता से नजर बनाए हुए है। अराजकता फैलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ओमकार मिश्रा, अध्यापक अभिनव सिंह, पत्रकार पंकज विश्वकर्मा, वरूण यादव, जनार्दन गोंड, रामधारी पाल, धर्मेन्द्र दत्त उपाध्याय, मो. फिरोज, मो. आरिफ, एजाज अहमद, संदीप, पंकज कुमार, महावीर यादव, राजेश कुमार यादव, अशोक कुमार, समीम अहमद, सुल्तान अहमद, धमेंद्र मौर्या सहित क्षेत्र के सभी प्रधान और कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।











