यूपी: 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

यूपी : 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा

यूपी : योगी सरकार का आउटसोर्सिंग कर्मियों को बड़ा तोहफा, ₹8-11 हजार मानदेय बढ़ा; EPF, ESI और आरक्षण भी लागू

वरुण यादव की रिपोर्ट, लखनऊ

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।

सरकार ने उनके मानदेय में ₹8,000 से लेकर ₹11,000 तक की भारी बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यह बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों को अप्रैल महीने से मिलेगी।

मानदेय वृद्धि के अलावा, कर्मचारियों को अब 13 प्रतिशत ईपीएफ (EPF) और 3.25 प्रतिशत ईएसआई (ESI) का लाभ भी मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार ने इस बार विभाग के बजट में ₹426 करोड़ का इजाफा करते हुए कुल ₹2223.84 करोड़ जारी किए हैं।

शोषण पर लगेगी लगाम, UPCOS से होगी पारदर्शी भर्ती

कर्मचारियों के शोषण को रोकने और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पिछले दिनों यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का गठन किया।

अब प्रदेश में आउटसोर्स के सभी रिक्त पदों की भर्तियां इसी निगम के जरिए होंगी। पहले कर्मचारियों की नियुक्तियां अलग-अलग ठेके एजेंसियों द्वारा की जा रही थीं, जिन पर शोषण के आरोप लगते थे।

विपक्ष के ‘पीडीए’ वार की काट, आरक्षण प्रावधान लागू

आउटसोर्सिंग भर्तियों में आरक्षण प्रावधानों का पालन न करने के विपक्ष (विशेषकर सपा द्वारा ‘पीडीए’ के हक की डकैती बताने) के आरोपों की काट के लिए सरकार ने इन पदों पर भी आरक्षण लागू किया है।

अब यूपी आउटसोर्स सेवा निगम के जरिए होने वाली भर्तियों में अनुसूचित जाति (SC) को 21%, अनुसूचित जनजाति (ST) को 2%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EWS) को 10% आरक्षण दिया जाएगा।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.