चंदौली: रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा

चंदौली: रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, मजदूर घायल

चंदौली: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, एक मजदूर घायल, घटिया सामग्री के गंभीर आरोप

वरुण यादव की रिपोर्ट , चंदौली

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हावड़ा-दिल्ली-गया रेल रूट पर बन रहे एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब ढलाई के बाद अचानक भरभराकर गिर गया।

इस हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, इस ओवरब्रिज का टेंडर रायबरेली की श्रेष्ठा अभिषेक बिल्ड सैन कंपनी को सेतु निगम ने दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद मौके से सभी मजदूरों को तुरंत हटाया गया और राहत कार्य शुरू किया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण में घटिया सामग्री को लेकर उन्होंने कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस हादसे ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सेतु निगम की निगरानी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.