PM Modi at Bharat Mandapam

भारत मंडपम में एआई का ‘कुंभ’: पीएम मोदी ने किया ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन; आकाश अंबानी ने दिखाई भविष्य की झलक

“राजधानी दिल्ली का भारत मंडपम एक बार फिर वैश्विक कूटनीति और तकनीकी क्रांति का गवाह बना है”

नई दिल्ली: THE POLITICS AGAIN : शिल्पा की रिपोर्ट 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल (16 फरवरी) भव्य समारोह में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026’ (India AI Impact Expo 2026) का उद्घाटन किया।

16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

इस समिट में दुनिया भर के 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 ग्लोबल एआई लीडर्स शामिल हुए हैं, जो यह साबित करता है कि भारत अब ग्लोबल एआई हब बन चुका है।

आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को दिखाया ‘जियो एआई’ का दम

उद्घाटन के दौरान सबसे बड़ा आकर्षण ‘जियो एआई पवेलियन’ (Jio AI Pavilion) रहा। रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से जियो के एआई-आधारित सोल्यूशंस का डेमो दिया।

  • क्या दिखाया गया? आकाश अंबानी ने स्वास्थ्य सेवा (Healthcare), शिक्षा (Education), संस्कृति और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस में एआई के क्रांतिकारी बदलावों का प्रदर्शन किया।

  • विजन: जियो का लक्ष्य एआई को केवल कॉर्पोरेट तक सीमित न रखकर इसे आम आदमी के घर तक पहुँचाना है।

तीन ‘सूत्र’ और 10 एरेना

यह शिखर सम्मेलन तीन मूलभूत स्तंभों यानी ‘सूत्रों’ (Sutras) पर आधारित है:

  1. लोग (People)

  2. ग्रह (Planet)

  3. प्रगति (Prosperity/Progress)

70,000 वर्ग मीटर में फैले इस एक्सपो में 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं, जहां 30 देशों के 300 से अधिक प्रदर्शक अपनी तकनीक का लोहा मनवा रहे हैं।

इसका उद्देश्य एआई को केवल चर्चा का विषय न रखकर, इसे मापने योग्य (Measurable) सामाजिक और आर्थिक परिणामों में बदलना है।

वैश्विक भागीदारी और भविष्य की राह

समिट में केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, स्टार्टअप्स और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों का जमावड़ा लगा है।

यह आयोजन एआई तैनाती (Deployment), नीतिगत सामंजस्य और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दे रहा है, ताकि भारत एआई-आधारित औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह तैयार हो सके।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.