जौनपुर/शाहगंज : सांप के काटने से युवती की हुई मौत
“शाहगंज क्षेत्र के गोड़िला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुरुवार शाम को घर में घुसे कोबरा सांप ने 20 वर्षीय नगमा बानो को काट लिया। नगमा की मौत आधे घंटे के अंदर ही हो गई”
शाहगंज/गोड़िला 26 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डेस्क
घटना गुरुवार शाम 7 बजे की है। नगमा खाना बनाने के बाद लाइट बंद करने जा रही थी। इसी दौरान उसका पैर कुंडली मारकर बैठे कोबरा पर पड़ गया। सांप ने तुरंत उसके पैर में डंस लिया। परिजन और ग्रामीण उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मोहम्मद अलाऊद्दीन की बेटी नगमा पांच बहनों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी फरवरी में होनी थी। इस घटना से परिवार टूट गया है। घर में चारों तरफ मातम का माहौल है।











