गुजरात : अलकायदा के आतंकी मॉड्यूल की मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

“गुजरात एटीएस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल गुजरात एटीएस ने बीते दिनों अलकायदा आतंकी संगठन से जुड़े 4 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उनसे मिले सुराग के बाद एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है”

गांधीनगर 31 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

गुजरात एटीएस ने अलकायदा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। अलकायदा से जुड़े साजिशकर्ता शमा परवीन की गिरफ्तार गुजरात एटीएस ने बेंगलुरू से की है।

बता दें कि यह गिरफ्तारी पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार अलकायदा आतंकवादियों से मिले सुरागों के आधार पर की गई है। इस मामले पर गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, ‘एटीएस ने अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिनेंट के पहले चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

मंगलवार को एक और बड़ी सफलता गुजरात एटीएस को मिली है। एक महिला जो बेंगलुरू से है, ये आतंकी खासतौर पर हाईली रैडिक्लाईज है। ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करती है। उसके महत्वपूर्ण पाकिस्तानी संपर्क हैं जो उसके अलग-अलग डिवाइस मिले हैं।

गुजरात एटीएस की पुलिसिंग के माध्यम से 5 महत्वपूर्ण ऑनलाइन टेरर मॉड्यूल पर काम करने वाले अलकायदा इंडियन सब कॉन्टिकेंट के आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।’

इन सोशल मीडिया अकाउंट्स को चलाती थी शमा परवीन

शमा परवीन के इंस्टाग्राम अकाउंट strangers\_nation02 और फेसबुक पेज Strangers of The Nation और Strangers of The Nation 2 के माध्यम से अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के नेता मौलाना आदसम उमर के जिहादी संदेश प्रसारित किए गए थे, जिसमें भारतीय सरकार के खिलाफ युद्ध, गजवा-ए-हिंद और आतंकवादी हमलों के लिए आह्वान किया गया था।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.