हिमाकत : पाकिस्तान ने 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन के जरिए हमले की कोशिश की

“पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके हमलों को नाकाम कर दिया गया”

नई दिल्ली 09 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पहलगाम आतंकी हमले के बदले भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर हाहाकार मचा दिया है। भारत के हमले से बौखलाई पाकिस्तान की सेना एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रही है। पाकिस्तान बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भारत के दर्जनों शहरों को मिसाइल, ड्रोन और फाइटर जेट से निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान के 3 फाइटर जेट समेत उसकी दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही ढेर कर दिया। अब भारत की सेना भी पाकिस्तान के शहरों में तबाही मचा रही है। इससे पूरी दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। इस बीच जम्मू और जैसलमेर में फिर से ब्लैकआउट कर दिया गया है।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.