8वें गोला बारूद युक्त सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का हुआ जलावतरण

“8वें एसीटीसीएम बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का जलावतरण समारोह 28 नवंबर 24 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजित किया गया। जलावतरण समारोह की अध्यक्षता कमोडोर वीए गिरिप्रसाद, एडब्ल्यूपीएस डब्ल्यूओटी (एमबीआई) ने की”

नई दिल्ली 01 / 12 / 2024 रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी 

ग्यारह (11) गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च 21 को एक एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे, के साथ किया था. शिपयार्ड ने एक भारतीय जहाज डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से इन बार्जों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया है और बाद में समुद्री योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया है।

इन बार्जों का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार किया गया है। शिपयार्ड अभी तक इनमें से सात बार्जों को सफलतापूर्वक डिलीवर कर चुका है और इनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए किया जा रहा है, जिसमें जेटी के साथ और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों पर वस्तुओं/गोला-बारूद का परिवहन, चढ़ना और उतरना शामिल है।ये बार्जे भारत सरकार की “ मेक इन इंडिया ” और “ आत्मनिर्भर भारत ” पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

9 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

21 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

21 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

21 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago