लखनऊ: परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, 2 की मौत
ब्रेकिंग: लखनऊ के बंथरा में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर… मां और बड़े बेटे की मौत, पिता अस्पताल में गंभीर… मौके से मिला सुसाइड नोट… पढ़ें ‘The Politics Again’ की पूरी रिपोर्ट…
लखनऊ: बंथरा में दिल दहला देने वाली घटना, परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर; मां-बेटे की मौत, सुसाइड नोट बरामद
लखनऊ | क्राइम डेस्क, वरुण यादव की रिपोर्ट, The Politics Again
राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर अंतर्गत बंथरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है।
यहाँ एक ही परिवार के तीन सदस्यों (पति, पत्नी और बड़े बेटे) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया।
इस खौफनाक कदम से मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
चाय-समोसे की दुकान चलाता था परिवार
बंथरा के नींव इलाके के रहने वाले रूप नारायण (55 वर्ष), उनकी पत्नी तारावती (52 वर्ष), बड़ा बेटा संदीप (30 वर्ष) और छोटा बेटा कुलदीप (25 वर्ष) एक साथ रहते थे। परिवार की आजीविका चाय-समोसे के एक होटल और पान की दुकान से चलती थी।
बृहस्पतिवार की रात को रूप नारायण और उनका बड़ा बेटा संदीप दुकान बंद करके घर लौटे थे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। छोटा बेटा कुलदीप भी खाना खाने के बाद अपने कमरे में सो रहा था।
सुबह 4 बजे पिता की चीखों से खुली छोटे बेटे की नींद
शुक्रवार तड़के करीब 4:00 बजे रूप नारायण जोर-जोर से चिल्लाने लगे और उन्हें उल्टियां होने लगीं। पिता की दर्दनाक आवाज सुनकर छोटे बेटे कुलदीप की नींद खुल गई।
जब वह भागकर मौके पर पहुंचा, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसकी मां तारावती और बड़े भाई संदीप की मौत हो चुकी है।
पिता रूप नारायण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत प्रसाद हॉस्पिटल (Prasad Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सुसाइड नोट में लिखा- ‘हम खुद सुसाइड कर रहे हैं’
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि,
“हम लोग सुसाइड कर रहे हैं, इसमें किसी का भी कोई दोष नहीं है।”
बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार ने आखिर यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, फिलहाल पुलिस इसके असल कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
ब्रेकिंग: वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में भारत लिख रहा नया अध्याय... पीएम मोदी ने कहा- स्वच्छ…
ब्रेकिंग: जौनपुर के मीरगंज में कुदरत का कहर... खुले में शौच और मोबाइल पर बात…
गुड न्यूज़: जौनपुर में गोमती नदी पर पीपा पुल निर्माण को मिली शासन की मंजूरी...…
जौनपुर : बक्शा में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक शारीरिक शोषण;…
ब्रेकिंग: जौनपुर में रेड मारने आई महाराष्ट्र पुलिस की जमकर पिटाई... सादे कपड़ों में रात…
ब्रेकिंग: वाराणसी के यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े दुस्साहस... BSc छात्र को मारी 8 गोलियां, BHU…