“हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है”
गुरुग्राम 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क
थार में 3 लड़कियां और 3 लड़के सवार थे। ये घटना आज सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। 2 युवकों और 3 युवतियों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 1 युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर भीषण हादसा हुआ है। गुरुग्राम से राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार डिवाइड से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई।
हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। ये लोग यूपी से गुरुग्राम किसी काम से आए थे और इनकी संख्या 6 थी, जिसमें से 5 की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
6 में से 5 लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है और उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक युवा थे और कार में सफर कर रहे थे।
मृतकों की पहचान हुई
घायल की भी पहचान हुई
मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब उस वक्त आमने आया जब कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था।
राहुल गांधी नागरिकता विवाद : हाईकोर्ट में पेश हुए गृह मंत्रालय के गोपनीय दस्तावेज, जज…
मध्य पूर्व युद्ध का नया और खतरनाक चरण : ईरान का रियाद पर मिसाइल हमला,…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित किया 'श्री राम यंत्र', निर्माण…
जौनपुर : DM डॉ. दिनेश चंद्र का सख्त रुख, संचारी रोग बैठक से नदारद अधिकारियों…
पंचायत चुनाव 2026 : ई-बीएलओ एप से मतदाता सूची पुनरीक्षण में जौनपुर को यूपी में…
'नव निर्माण के नौ वर्ष': कलेक्ट्रेट में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन, युवा उद्यमी योजना में…