गुरुग्राम : भीषण रोड एक्सीडेंट में THAR सवार 2 युवकों और 3 युवतियों की मौत

“हरियाणा के गुरुग्राम में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई है”

गुरुग्राम 27 / 09 / 2025 द पॉलिटिक्स अगेन डिजिटल डेस्क 

थार में 3 लड़कियां और 3 लड़के सवार थे। ये घटना आज सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। 2 युवकों और 3 युवतियों की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 1 युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर भीषण हादसा हुआ है। गुरुग्राम से राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार डिवाइड से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई। 

हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। ये लोग यूपी से गुरुग्राम किसी काम से आए थे और इनकी संख्या 6 थी, जिसमें से 5 की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची है और शवों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।

6 में से 5 लोगों की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर है और उसे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। सभी मृतक युवा थे और कार में सफर कर रहे थे। 

मृतकों की पहचान हुई

  1. प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी बी+20 जज कंपाउंड रायबरेली, उत्तर-प्रदेश 
  2. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश।
  3. गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी 1365 मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा। 
  4. लवनय (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासी शास्त्री पुरम आगरा, उत्तर-प्रदेश।
  5. सोनी (उम्र और पता-मालूम नहीं)

घायल की भी पहचान हुई

  1. कपिल शर्मा (उम्र 28 वर्ष) पुत्र हर्षरूप निवासी बुलन्दशहर, उत्तर-प्रदेश)

मिली जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसा सुबह 4:30 बजे के करीब उस वक्त आमने आया जब कार का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर से जा टकराई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये हादसा कितना भयानक था।

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.