“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कानून, शासन और विकास पर महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए”
नई दिल्ली 09 / 12 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि कानून या नियम आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए और उनकी वजह से किसी निर्दोष भारतीय को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सुधार सिर्फ अर्थव्यवस्था में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में किए जाने चाहिए।
किरेन रीजीजू ने पत्रकारों को दी जानकारी
बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को ‘‘बहुत अच्छे दिशानिर्देश’’ दिए। इस बैठक में राजग के सभी सांसद शामिल हुए।
रीजीजू के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी भी भारतीय नागरिक को किसी कानून या नियम की वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियम-कानून आम लोगों की सुविधा एवं उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए हों।
कानून किसी पर बोझ न बनें
केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने कहा कि कानून किसी पर बोझ नहीं, बल्कि लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए। नियम और कानून, व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए होने चाहिए, न कि लोगों को परेशान करने के लिए। ऐसा कोई कानून नहीं होना चाहिए जिससे लोगों को बेवजह की परेशान हो।’’
उन्होंने कहा कि मोदी ने राजग के सभी सांसदों से कहा कि उन्हें विकास कार्यों को तिगुनी गति से बढ़ाने और युवाओं, खेलों और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। रीजीजू ने बताया कि बैठक की शुरुआत में मोदी को हाल में संपन्न बिहार चुनावों में राजग की शानदार जीत के लिए बधाई दी गई।
मूल सिद्धांत: प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि कानून या नियम आम लोगों की सुविधा के लिए होने चाहिए।
असुविधा न हो: उनकी वजह से किसी निर्दोष भारतीय को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बोझ नहीं, सुविधा: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि कानून किसी पर बोझ न बनें, बल्कि लोगों के जीवन को बेहतर बनाने और व्यवस्था को सुधारने के लिए होने चाहिए, न कि लोगों को परेशान करने के लिए।
मोदी ने कहा कि सुधार सिर्फ अर्थव्यवस्था में ही नहीं, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में किए जाने चाहिए।
प्रधानमंत्री ने NDA के सभी सांसदों से विकास कार्यों को तिगुनी गति से बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया।
उन्होंने सांसदों से युवाओं, खेलों और अन्य गतिविधियों से जुड़ने के लिए भी कहा।
जीत की बधाई: बैठक की शुरुआत में PM मोदी को हाल ही में संपन्न बिहार चुनावों में NDA की शानदार जीत के लिए बधाई दी गई।
बड़ी जिम्मेदारी: प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की बड़ी जीत के बाद जनता के कल्याण के लिए और अधिक जोश के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा, “बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है।”
बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, और भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा उपस्थित रहे।
जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) नेता संजय झा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने PM मोदी को माला पहनाकर बधाई दी।
सीएम योगी का सख्त निर्देश: जल जीवन मिशन में लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, हर…
कुल्लू में बड़ा हादसा: आंधी-तूफान के बीच चलती बोलेरो पर गिरा चीड़ का पेड़, 4…
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द;…
जौनपुर: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, लव मैरिज से नाराज ममेरे भाई ने बारात…
लद्दाख में 'श्वेत क्रांति' का नया अध्याय: अमित शाह ने करगिल में रखी 10,000 लीटर…
मजदूर दिवस पर UP के आउटसोर्स कर्मियों को बड़ी सौगात: मंत्री असीम अरुण ने किए…