हिमाचल सोलन – कंडाघाट में बीच सडक़ पलटी बस, 30 घायल

“राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर बुधवार दोपहर कंडाघाट के नजदीक सवारियों से भरी बस सडक़ पर पलट गई। फोरलेन के लिए निर्माणाधीन टनल के समीप पलटी इस बस में 61 लोग सवार थे, जिसमें से 30 लोग घायल हुए हैं”

सोलन 10 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

इनमें से छह लोगों को कंडाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला व क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर कर दिया गया है।

गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते प्रशासन व पुलिस पर मौके पर पहुंच गई थी।

प्रशासन की ओर से घायलों को फौरी राहत के तोर पर राशि प्रदान की गई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर सवा दो बजे के आस पास उतराखंड राज्य परिवहन की एक बस नंबर यूके-04पीए-1716 जो कि शिमला से नेपाल बॉर्डर टनकपुर के लिए जा रही थी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर स्थित नगर पंचायत कंडाघाट के सिलहारी वॉर्ड में फोरलेन सडक़ मार्ग पर निर्माणाधीन टनल के बिलकुल सामने पलट गई।

जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को मिली, तो सभी तुरंत मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, तहसीलदार राजेंद्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार खेमचंद वर्मा, संजीव ठाकुर अधीक्षक, सतीश शर्मा ऑफिस कानूनगो, नरेंद्र शर्मा ऑफिस कानूनगो, हीरा सिंह रावत ग्रामीण राजस्व अधिकारी, अशोक ग्रामीण राजस्व अधिकारी कुमार, सुमित, सतीश ठाकुर, जोगिंद्र ठाकुर, राजकुमार कौंडी मौजूद रहे। 

हादसे में ये हुए घायल

तान सिंह पुत्र महा सिंह 48 वर्ष (बस चालक), अमरेंद्र कुमार पुत्र गुलाब चंद 56 वर्ष (बस परिचालक), जनक पुत्र फूल राम 35 वर्ष, कोमल पुत्र टेक बहादुर 29 वर्ष, रूप बहादुर पुत्र श्वेप 29 वर्ष, धोना पत्नी मिलन मगर 32 वर्ष, बल बहादुर पुत्र दल बहादुर 20 वर्ष, श्याम चौधरी पुत्र लाहु राम 26 वर्ष, पुष्कर पुत्र जोगी साम्वंत 26 वर्ष, भानु चौधरी पुत्र सुधी राम 54 वर्ष, उमा थापा पत्नी अर्जुन थापा 38 वर्ष, चक्र बहादुर पुत्र लाल सिंह 32 वर्ष, रुद्र बहादुर पुत्र ओम बहादुर 56 वर्ष, बागी राम पुत्र जोगी लाल 35 वर्ष, रश्मि चौधरी पत्नी फुलपाति 32 वर्ष, जगत राज पुत्र भीम राज 25 वर्ष, चिराग पुत्र कनकवीर 50 वर्ष, खुशी राम पुत्र जीत राम 42 वर्ष, मन बहादुर पुत्र धन बहादुर 40 वर्ष, लक्ष्मी चौधरी पत्नी मिथुन चौधरी 26 वर्ष, रत्न धानी पुत्र पदम धानी 40 वर्ष, कुमारी सुशीला पुत्री गोपाल चौधरी 20 वर्ष, सूरज चौधरी पुत्र बल बहादुर 22 वर्ष, बांडू राम पुत्र विकूट राम 48 वर्ष, कुलवंत सिंह पुत्र जागीर सिंह (सैकंड बस चालक), राम सिंह पुत्र पलटू चौधरी 32 वर्ष, भोजराज पुत्र ममता 37 वर्ष, मिलन मगर पुत्र दिल बहादुर
38 वर्ष।

प्रशासन ने फौरी राहत दी

1. बल बहादुर पुत्र दल बहादुर 5000/-
2.कोमल पुत्र टेक बहादुर 5000/-
3 चक्र बहादुर पुत्र लाल सिंह 2500/-
4 धोना पत्नी मिलन सिंह 2000/-
5 खुशी राम पुत्र जीत राय 2000/-
6. राम सिंह पुत्र पलटू चौधरी2000/
7. तान सिंह पुत्र महा सिंह 2000/-
8.रूपबहादुर पुत्र खोज रात्र2000/-
9.रतन धामी पुत्र पदम धामी 2000/-

Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

31 minutes ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

38 minutes ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

51 minutes ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

7 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

7 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

7 hours ago