हिमाचल समाचार – मंडी शहर में तेदुंए का आंतक, कैमरे में हुआ कैद,अब तक आधा दर्जन पालतु कुत्तों को बना चुका शिकार

“मंडी शहर में तेदुंए का आंतक, आधा दर्जन पालतु कुत्तों को बनाया अपना शिकार पुलघराट के पास घर के आंगन में बेधड़क घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद”
मंडी 16 / 09 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
मंडी शहर में एक तेंदुआ बेधड़क घूम रहा है और लगातार कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। इस तेदुंए ने पिछले एक महीने से अब तक शहर में आधा दर्जन पालतु कुत्तों का अपना शिकार बना दिया है।
इन दिनों मंडी शहर के रामनबर व सन्यारडी वार्ड में इस तेदुएं ने आंतक मचाया है। शहर के पुलघराट में इस तेंदुए की तस्वीरें एचआरटीसी में कार्यरत चालक संजय कुमार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में यह तेंदुआ आराम से घर के आंगन तक पहुंच कर रेकी करता नजर आ रहा है। जिससे स्थानीय वासी खौफजदा हो गए हैं और अपने परिवार खास कर बच्चों को लेकर चिंता में हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ उनके आधा दर्जन पालतू कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। इनका कहना है कि पुलघराज शहर के साथ लगती आबादी वाला इलाका है ऐसे में लोगों को दिन रात शहर जाना व आना होता है।
ऐसे में रात के अंधेरे में भी लोग आते जाते रहते हैं। जिससे हर समय इन्हें तेदुंए का खतरा बना रहता है। लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए और इसे रिहायशी इलाके से दूर जंगल में छोड़ा जाए।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

11 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

23 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

23 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

23 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago