हिमाचल समाचार – चरस के साथ कुल्लू-मंडी की दो महिलाएं गिरफ्तार

“कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ चामुक्खा के पास नाकाबंदी करते हुए निजी बस में सफर कर रही कुल्लू और मंडी जिला निवासी दो महिलाओं को 966 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है”

मंडी 25 / 08 /2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने किरतपुर नेरचौक फोरलेन सडक़ पर पुंघ चामुखा के पास नाकाबंदी करते हुए हर आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे।

इसी दौरान पालमपुर से शिमला की तरफ जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका और जांच के दौरान बस में सफर कर रही दो महिलाएं पुलिस टीम को देख हड़बड़ा गई।

शक के आधार पर टीम ने जब दोनों महिलाओं के सामान की जांच की तो उनके पास मौजूद एक पिठ्ठू बैग से 966 ग्राम चरस बरामद हुई।

दोनों महिलाओं की पहचान रामकली उम्र 45 वर्ष गांव सिल्हिबागी जिला मंडी और छिना उम्र 40 वर्ष गांव व डाकघर बजौरा भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

दोनों महिलाएं मंडी से निजी बस में सवार होकर शिमला के लिए सफर करने रही थी। दोनों महिलाओं को पुलिस टीम ने गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दोनों महिलाओं को रविवार को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुल्लू व मंडी की दो महिलाओं को 966 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

22 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago