हिमाचल / मंडी – IPS बनने की जिद में छोड़ दी डॉक्टर की ट्रेनिंग, पढ़िए IPS तरुणा कमल की कहानी

“देश में मेडिकल की पढ़ाई हो या फिर सिविस सर्विस की, दोनों ही काफी कठिन हैं, लेकिन कई बार ऐसे लोगों की कहानी हमारे सामने आती है, जिसे पढ़कर लगता ही हम भी ये परीक्षा पास कर सकते हैं”

मंडी 13 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कुछ इसे पहले प्रयास में पास कर लेते हैं तो कुछ दूसरे या अधिक बार में अपना सपना पूरा कर पाते हैं। ऐसे ही एक आईपीएस ऑफिसर हैं, तरुणा कमल, जो पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बन गई।

लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं IPS

तरुणा कमल लाखों युवाओं की प्रेरणा हैं। उनकी कहानी से युवा छात्र प्रेरणा लेकर अपना करियर सेट करते हैं और उसमें सफलता भी पाते हैं। बता दें कि तरुणा कमल 2023 बैच की आईपीएस अफसर हैं। इन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी। साल 2023 में उन्होंने परीक्षा में 203वीं रैंक हासिल की थी।

कहां की रहने वाली हैं तरुणा?

तरुणा कमल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की रहने वाली हैं। उनके पिता नगर निगम में सफाई ठेकेदार और मां गृहणी हैं। इनका जन्म 26 जून 1997 में हुआ था।

इन्होंने 12वीं की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल रत्ती से की है। आईपीएस बनने से पहले तरुणा वेटनरी डॉक्टर की ट्रेनिंग कर रहीं थी। इन्होंने ट्रेनिंग बीच में छोड़कर यूपीएससी की तैयारी शुरू करने चंडीगढ़ चली गई।

पहले ही प्रयास में पास की यूपीएससी

तैयारी के दौरान शुरू में उनकी मेडिकल की पढ़ाई रुकावट बनी, लेकिन इस दौरान उनके माता-पिता ने उनका पूरा सहयोग किया। तरुणा ने भी अपनी पूरी जी-जान लगाकर पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की।

2023 यूपीएससी परीक्षा में तरुणा कमल को 203वीं रैंक हासिल हुई। एक इंटरव्यू के दौरान तरुणा ने बताया कि तैयारी के दौरान मेडिकल की पढ़ाई ने काफी बड़ी मुश्किल खड़ी की। इस दौरान उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया, जिससे वे कामयाबी हासिल कर सकीं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

20 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago