“बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। वहीं कर्मचारी और इंजीनियरों के संयुक्त मोर्चा ने कहा है कि पद जॉइंट फ्रंट के भारी विरोध के बावजूद पद खत्म करने से भारी आक्रोश है”
शिमला 19 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
हिमाचल बिजली बोर्ड में 51 पद खत्म कर दिए गए हैं। इनमें अधीक्षण अभियंता वर्क्स के सात पद भी हैं। ये पद मुख्य अभियंता कार्यालय आपरेशन शिमला, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, मुख्य अभियंता जेनरेशन हमीरपुर, मुख्य अभियंता ईएस शिमला, मुख्य अभियंता परियोजना शिमला में हैं। बोर्ड के कार्यकारी निदेशक ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि इलेक्टि्रकल डिविजन में सहायक अभियंता वर्क्स के पदों को ड्राइंग और आईटी काॅडर से पदोन्नत पदों से भरा जाएगा।
इसके अलावा वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वाणिज्य एवं वर्क्स के छह पद खत्म कर वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता वर्क्स के रूप में पुन नामित किए गए हैं।
ये पद डलहौजी, रामपुर, रोहड़ू, सोलन, नाहन में खत्म किए गए हैं। वहीं, सहायक अभियंता वर्क्स के 22 पद कुमारसैन, काजा, रिकांगपिओ, रोहड़ू, सोलन, अर्की, धर्मशाला, नगरोटा बगवां, लंबागांव, बैजनाथ, डलहौजी, नूरपुर, ज्वाली, फतेहपुर, करसोग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, मनाली, नादौन, बड़सर, घुमारवीं, अंब में समाप्त किए गए हैं। सहायक अभियंता के ही 16 अन्य पद कांगड़ा, डलहौजी, शिमला, रामपुर, रोहड़ू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, शिमला, पालमपुर, भावानगर और नाहन में खत्म कर दिए गए हैं।
कर्मचारीयो की चेतावनी – आदेश वापस न लिया तो सामूहिक अवकाश करेंगे
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…