हिमाचल प्रदेश/मंडी – भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला हुई आयोजित

 “2 सितंबर को शिमला में होगा प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बोले- यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व, हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने रखा है 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य”

मंडी 23 /08 / 2024 (शब्द) नीतू कौशल की रिपोर्ट 

भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मंडी जिला के सुंदरनगर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित तमाम नेतागण और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यशाला में प्रतीक चिह्न एवं मिस्ड कॉल नंबर लांच कर सदस्यता अभियान से जुड़ी आगामी गतिविधियों से अवगत करवाया गया।

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान का मिस्ड कॉल नंबर 8800002024 लांच किया गया है।

यह नंबर 1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा सदस्यता लेने के बाद शुरू किया जाएगा।

2 सितंबर को प्रदेश स्तरीय अभियान शिमला से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल द्वारा लांच किया जाएगा।

3 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों और 4 सितंबर को मंडल स्तरीय लांच होगा। बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश भाजपा का 16 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

सभी कार्यकर्ता व नेता घर-घर जाकर सदस्य बनाने का काम करेंगे। जो कार्यकर्ता 100 प्राथमिक सदस्य बनाएगा वही सक्रिय कार्यकर्ता सदस्य बनेगा।

बिंदल ने कहा की भाजपा द्वारा हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 2 सितंबर से 15 अक्टूबर तक भाजपा का प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान चलेगा।

1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। उन्होंने कहा कि यह सदस्यता अभियान नहीं, संगठन का महापर्व है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सदस्यता अभियान की प्रदेश टोली की घोषणा भी की जिसमें अभियान के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा होंगे।

इस टोली के सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव सुमित शर्मा, राजेश ठाकुर और मुनीश चौहान होंगे।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

3 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

3 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

3 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

3 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

4 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

4 hours ago