हिमाचल कैबिनेट बैठक – 3 नए नगर निगम, इन कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, पढ़ें मंत्रिमंडल के फैसले

“मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। सबसे बड़ा फैसला नगर निगम को लेकर हुआ”

शिमला 17 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कैबिनेट में निर्णय लिया गया कि हिमाचल में तीन और नए नगर निगम बनाए जाएंगे। यह नगर निगम हमीरपुर, ऊना और बद्दी में बनेंगे। यही नहीं, नगर निगम के साथ नगर परिषद और नगर पंचायतें बनाने पर भी बैठक में फैसला लिया गया ।

इसके तहत नादौन और जाबली को नगर परिषद बनाने की घोषणा हुई, जबकि संधोल, बड़सर, धर्मपुर, भोरंज, बगांणा व कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया गया।

कर्मचारियों की बात करें तो लोक निर्माण विभाग में तैनात मल्टी टास्क वर्कर्ज के लिए बड़ा फैसला हुआ। इनका मानदेय 500 रुपए बढ़ाने का फैसला लिया गया।

बढ़े हुए मानदेय के साथ अब मल्टी टास्क वर्कर्ज को प्रतिमाह पांच हजार रुपए मिला करेंगे। मंत्रिमंडल ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 30 पद सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के सृजित कर भरने की मंजूरी दी।

इसके अलावा 326 पद और स्वीकृत किए हैं। इसके अलावा विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के 28 पद स्वीकृत किए हैं। आबकारी एवं कराधान विभाग में 25 सहायक आबकारी एवं काराधान अधिकारी के सृजित कर व भरने की मंजूरी दी। 10 पद राज्य चयन आयोग के लिए मंजूर किए गए हैं।

मकान बनाने के लिए तीन लाख

कैबिनेट ने शनिवार को फैसला लिया 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाया जाएगा। इससे बुजुर्गों को पांच लाख प्रति वर्ष का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाएगा। एकल नारी, विधवाओं को मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

21 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago