सोलन –  महामहिम राज्यपाल ने दिव्यांग भाई बहन के जीवन में भरी खुशियां

“हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के दिवाली तोहफे ने गंभीर दिव्यांगता वाले भाई -बहन के जीवन में खुशियां भर दी। उन्हें लगा कि जैसे उनके जीवन का एक बड़ा सपना पूरा हो गया। राज्यपाल ने उन्हें ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट की हैं”
सोलन 25 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
सोलन जिले की उप-तहसील ममलीग के गांव पांजणी की अनीता (18) और उसका भाई सुनील (21) सेरिब्रल पालसी के कारण जन्म के समय से ही शत प्रतिशत दिव्यांग हैं।
अनुसूचित जाति के इस बीपीएल परिवार के मुखिया बाबूराम कुनिहार में दिहाड़ी लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं । उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल को अनीता और सुनील की दिव्यांगता के बारे में बताया।
उन्होंने दोनों को बैटरी से चलने वाली व्हीलचेयर देने का अनुरोध किया। राज्यपाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस की ओर से 2 व्हीलचेयर दिए जाने के निर्देश दिए ।
अनीता और सुनील की मां बीना देवी ने बताया कि यह दोनों न तो चल फिर सकते हैं और न ही स्पष्ट रूप से बोल पाते हैं। अज्ञानता, गरीबी और दूरदराज के गांव में रहने के कारण माता-पिता उन्हें स्कूल की सुविधा भी नहीं दिला पाए।
बचपन से एक ही स्थान पर उन्हें बैठाए रखना पड़ता है। अब घर के साथ थोड़ी सी समतल जगह पर वह व्हीलचेयर से इधर-उधर घूम सकेंगे।
बाबूराम और बीना का एक और बेटा है जो 12वी करने के बाद नौकरी ढूंढ रहा है। बीपीएल परिवार होने के बावजूद उनका आईआरडीपी कार्ड नहीं बना है जिससे उन्हें अपेक्षाकृत महंगा राशन खरीदना पड़ता है।
मीना ने कहा कि दिवाली पर राज्यपाल की ओर से उनके बच्चों को इतना बड़ा उपहार मिलने की कभी उन्होंने कल्पना तक नहीं की थी ।
राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव शर्मा के अनुसार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बीपीएल परिवारों के गंभीर रूप से दिव्यांग लोगों को करीब 20 ऑटोमेटिक व्हीलचेयर भेंट कर चुके हैं।
ऑटोमेटिक व्हीलचेयर देने के लिए रेड क्रॉस की ओर से वीरेंद्र बिष्ट के अलावा उमंग फाउंडेशन की ओर से प्रो. श्रीवास्तव, विनोद योगाचार्य, राजेश कश्यप और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता सोहनलाल परिहार भी अनीता और सुनील के घर गए ।
Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

4 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

4 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

4 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

10 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

10 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

11 hours ago