“नालागढ़-बद्दी सड़क पर परिवहन विभाग के नाके के दौरान बाइक सवार ने आरटीओ के चालक को टक्कर मार दी। इससे वह बेहोश हो गया। उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया”
बद्दी (सोलन) 13 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
हमीरपुर जिले की भोरंज तहसील के दुगली गांव के 56 वर्षीय रमेश कुमार परिवहन विभाग में चालक के पद पर नालागढ़ आरटीओ कार्यालय में तैनात थे। मंगलवार को वे आरटीओ के साथ चेकिंग के लिए मानपुरा गुरुद्वारा के पास नाके पर तैनात थे। चालक भी टीम के साथ सड़क किनारे खड़े था।
इस दौरान बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और आरटीओ के चालक को टक्कर मार दी। इससे चालक गिरकर बेहोश हो गया। बेहोशी की हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक चालक का नालागढ़ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…
मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…