सोलन – बस अड्डे के समीप मृत अवस्था में मिला युवक

“सोलन बस अड्डे के समीप एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है”

सोलन 31 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार पुलिस चौकी सोलन में सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। जांच में पाया गया कि युवक मुनेश्वर मांझी (30) पुत्र सुखदेव निवासी जंगली संग्रामपुर मुंगेर बिहार अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है।

शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं थे। उपचार के लिए अस्पताल सोलन लाया गया तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि बस स्टैंड पर दुकान के बाहर लड़खड़ाते हुए युवक नीचे गिर गया था।

वहां सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है, जो प्रथम दृष्टया उक्त व्यक्ति की मृत्यु अचानक हृदय गति रुकने से हुई होगी। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

4 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

5 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

5 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

11 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

11 hours ago

सऊदी ने मक्का के पास मार गिराया ड्रोन, लालसागर में कब्जे से तनाव

मक्का के आसमान में मंडराया ड्रोन का खतरा, सऊदी ने किया नष्ट; हूतियों के हमलों…

11 hours ago