“नालागढ़ के प्लासड़ा स्थित उद्योग किन्विन कंपनी के टैंक में गिरने से दो कामगारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ईटीपी से कनेक्टेड इस टैंक में उतरने समय एक कामगार का पैर फिसला और वह सीधे टैंक में जा गिरा”
नालागढ़ 21 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
उसे बचाने के लिए जल्दबाजी में दूसरा कामगार भी टैंक में कूद गया, लेकिन गहरे टैंक के भीतर ऑक्सीजन की कमी की वजह से दोनों की डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा दवाओं का कच्चा माल बनाने वाले उद्योग में रविवार दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा पेश आया ।
हादसे के समय प्रदीप (38)पुत्र जगदीश गांव झांजील डाकघर रोपडी तहसील सरकाघाट ईटीपी से कनेक्टड प्रमिट टैंक से पानी के नमूने लेने के लिए गया था, इसी बीच उसका पैर फिसला और वह अचानक प्रमिट टैक मे गिर गया ।
उसे बचाने राजु (38)पुत्र पप्पु निवासी गांव जखालिया जुला बंदायू उत्तर प्रदेश भी प्रमिट टैक मे कूद गया, लेकिन प्रमिट टैक गहरा व उसमे ऑक्सीजन की कमी होने के कारण दोनों की प्रमिट टैक में डूबने से दुखद मौत हो गई।
एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही का मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।
इस घटनाक्रम में अब पुलिस की लिखित विवरण भी प्राप्त हो गया है। पुलिस का कहना है कि श्रमिकों की केमिकल टैंक में डूबने से नहीं बल्कि प्रमिट टैंक में डूबने से मृत्यु हुई है।
लेकिन पुलिस की प्रथमदृष्टया जांच में इस दर्दनाक हादसे के पीछे कंपनी प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। आज घटना की सूचना मिलने के बाद जब स्थानीय मीडिया उद्योग के गेट पर पहुंचा तो पुलिस के अलावा किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। बाद में मीडियाकर्मी बिना समाचार जुटाए ही वापस लौट गए।
पुलिस द्वारा बताया गया है कि प्रदीप कंपनी में आपरेटर के पद पर कार्यरत था। दूसरी ओर इसी फैक्ट्री में काम करने वाले 38 वर्षीय बदायूं निवासी राजू राज नामक श्रमिक को भी टैंक से सेंपल एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
दोपहर 12 बजे के आसपास प्रदीप प्रमिट टैंक से पानी का सैंपल लेने के लिए नीचे उतर ही रहा था कि अचानक उसका पैर फिसला और वह सीधे कई फीट गहरे पानी के टैंक में जा गिरा।
बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम को ऊपर खड़ा राजू राज देख रहा था, प्रदीप को टैंक में डूबता देख उसने भी बिना समय गवांए टैंक में छलांग लगा दी। दोनों ही देखते देखते इस गहरे टैंक में डूब गए।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…