सोलन – पर्यटन निगम के होटल बन्द होने पर भाजपा करेगी प्रदर्शन
“हिमाचल प्रदेश में पर्यटन निगम के 18 होटलों का भाजपा विरोध करेगी व आगामी समय मे सोलन भाजपा इस पर उग्र आंदोलन करेगीं यह बात भाजपा प्रदेश कार्यरकारणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी”
भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार होटल प्रकरण में न्यायालय में अपना पक्ष रखने में विफल साबित हुई है व सोलन जिला के तीन होटल बन्द होने से पर्यटको की आवक कम होगी।
डॉ राजेश कश्यप ने कहा कि चायल पैलेस, मेघदूत व शिवालिक होटल के बन्द होने से सैंकड़ो कर्मचारी बेरोजगार हुए है वहीं पर्यटको पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस पर उचित पैरवी नहीं करती तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।











