सोलन – पंजाब की कृषि मंडियों में हिमाचल के धान खरीद पर रोक

“हिमाचल के किसानों का धान पंजाब की मंडियों में लेना बंद कर दिया है। पिछले दो साल से यहां के किसान चोरी-छिपे पंजाब किसानों की जमीन की फर्द के नाम पर धान बेच देते थे। इस बार पंजाब की मंडियों में हिमाचल के किसानों का धान नहीं लिया जा रहा है। इस बार हिमाचल में नालागढ़ व मलपुर में खुले खरीद केंद्रों में ही सारा धान बिकेगा”

सोलन 14 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

बीबीएन में इस बार 3750 हेक्टेयर जमीन पर धान लगाया गया है। यहां पर करीब 18 हजार मीट्रिक टन धान होने की उम्मीद है। चार साल पहले भी पंजाब ने हिमाचल के किसानों का धान गेहूं लेना बंद कर दिया था। इसके लिए पंजाब की जमीन फर्द होना जरूरी था।

यहां के किसान आढ़तियों से मिली भगत कर अपना धान बेच देते थे। सिविल सप्लाई विभाग ने नालागढ़ और बद्दी के मलपुर में धान व गेहूं के लिए खरीद केंद्र खोल रखे हैं।

टोकन प्रणाली में कई खामियां होने से यहां के किसान केंद्र खुलने के बावजूद पंजाब में फसल बेचते थे। पंजाब के किसान इस बात पर अड़े हैं कि आढ़ती पहले उनका धान लें और उसके बाद ही बाहरी राज्यों से आने वाले धान की खरीद करें।

जिससे हिमाचल के धान अब आढ़ती नहीं ले रहे। इससे अब नालागढ़ व मलपुर के खरीद केंद्रों में किसान वापस आ गए हैं। यहां पर लगातार धान बिक रहा है।

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरमुख सिंह बताया कि केंद्र के सौतेले व्यवहार के चलते पंजाब के धान विक्रेताओं से धान नहीं उठाया है। इसके चलते आढ़ती धान नहीं ले रहे।

धान के लेने के कारण पंजाब के किसान भी आंदोलन कर रहे हैं। हिमाचल के किसान अब खरीद केंद्रों में ही अपना धान बेच पाएंगे।

कृषि उपज मंडी नालागढ़ के प्रभारी गंगा राम ने बताया कि चार दिनों में नालागढ़ व मलपुर में 41 किसान 1689 क्विंटल अपना धान बेच चुके हैं। पंजाब की मंडियों में धान न लेने से खरीद केंद्रों में किसान आने शुरू हो गए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago