सोलन – नो पार्किंग ज़ोन के सम्बन्ध में तुरंत प्रभाव से आदेश जारी

“ज़िला दण्डाधिकारी सोलन मनमोहन शर्मा ने सोलन शहर में कुछ मार्गों को तत्काल प्रभाव से नो पार्किंग ज़ोन घोषित कर दिया है। यह आदेश ज़िला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक सोलन, नगर निगम सोलन आयुक्त तथा उपमण्डलाधिकारी सोलन की संस्तुति के उपरांत जारी किए गए हैं”
सोलन 28 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 व 117, सड़क नियमन 1999 के नियम 15 तथा 17 और हिमाचल प्रदेश मोटर वाहन नियम, 1999 के नियम 184 तथा 196 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप जारी किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार सोलन शहर में दयोंघाट वार्ड नम्बर 01 में बाबा बालक नाथ मार्ग, जवाहर पार्क के समीप सर्कुलर मार्ग से चौक बाजार सोलन, दोहरी दीवार से शिव मंदिर-पॉवर हाउस-सपरुन गुरूद्वारा तक तथा कोटला नाला से ऑफिसर कालोनी एवं डाईट सोलन तक मार्ग को तत्काल प्रभाव से नो पार्किंग ज़ोन घोषित कर दिया गया है। यह आदेश तुरंत प्रभावी हो गए हैं तथा आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

14 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

14 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

14 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

20 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

20 hours ago