“प्रदेश पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से सभी जिलों में ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में सोलन पुलिस का प्रदर्शन पूरे प्रदेश में सराहनीय रहा है।
इसमें सोलन पुलिस ने पहला स्थान प्राप्त किया है। एक वर्ष में पुलिस ने जन-साधारण को सुरक्षित एवं भय मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने में सफलता हासिल की है”
सोलन १६ / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
इसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय प्रदेश व्यापी अभियान के दौरान जिला सोलन पुलिस ने नशेड़ी चालकों के विरुद्ध सबसे सख्त कार्रवाई है।
एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान जिला सोलन पुलिस द्वारा अन्य जिलों की अपेक्षा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सबसे अधिक कार्रवाई करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है।
इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा सर्वाधिक कुल 218 चालान किए है। इनमें 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब के नशे में वाहन चलाने वाले कुल 133 चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
जिला पुलिस का नशेडिय़ों, असामाजिक तत्वों, चोरों तथा नशा कारोबारियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। जिला पुलिस जन साधारण की जान-माल की सुरक्षा और उन्हें भय मुक्त वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…