सोलन – ट्रैफिक पुलिस ने काटे 336 चालान, वसूले 25,600 रुपए जुर्माना

“जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 336 चालान काट 25,600 रुपए जुर्माना वसूला है”

पुलिस की इस लगातार जारी कार्रवाई से वाहन चालकों में हडक़ंप है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन राजकुमार चंदेल ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके चालान काटे जाएं।

आदेशों के तहत जिला पुलिस सोलन ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत बिना ड्राइविंग लाइसेंस के नौ, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दो, मोबाइल सुनते हुए गाड़ी चलाने पर तीन, ओवर स्पीड के 101, बिना हेलमेट के 42, बिना सीट बैल्ट के आठ व 171 अन्य चालान किए हैं।

एएसपी सोलन राजकुमार चंदेल ने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पूर्णत: पालन करें व पुलिस का सहयोग करें।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

22 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago