सोलन – टीन शीट बदलने के दौरान चौथी मंजिल से गिरकर कामगार की मौत

“औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी स्थित एक निजी कंपनी में कामगार की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। कामगार छत पर टीन की शीटें बदलने का कार्य कर रहा था। कामगार कृष्ण कुमार (25) पुत्र सोमपाल यूपी के जिला सामली तहसील केला के कायल सिकारपुर गांव के रहने वाले था”

बरोटीवाला/सोलन 11 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

कामगार कृष्ण कुमार ठेकेदार के पास काम करता था, लेकिन कंपनी की छत में फोम लगाने का कार्य कर रहा था। फोम शीटों के नीचे लगती हैं। इससे शेड ठंडा हो जाता है।

अचानक फोम फटने से कामगार का पांव फिसल गया और वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। नीचे लोहे की सीढ़ियों के प्लेटफार्म पर वह सिर के बल गिरा। इसके चलते वह बेहोश हो गया। उसे ईएसआईसी अस्पताल काठा पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बरोटीवाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने निजी कंपनी व कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न कराने पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर/करंजाकला : 7 मई से शुरू होगा डिजिटल स्वगणना अभियान

जौनपुर: जनसहभागिता से ही सफल होगा स्वगणना अभियान, 7 से 21 मई तक चलेगा विशेष…

11 hours ago

हिमाचल / नूरपुर बस हादसा: ड्राइवर को हार्ट अटैक, 28 यात्री घायल

हिमाचल बस हादसा: चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, सड़क पर पलटी बस,…

11 hours ago

जौनपुर /खेतासराय: दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 गिरफ्तार

जौनपुर: खेतासराय में दूल्हे के हत्यारों को पनाह देने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार, मुख्य आरोपियों…

12 hours ago

जौनपुर में AAP का प्रदर्शन : ‘स्मार्ट मीटर चीटर है’

जौनपुर में आम आदमी पार्टी का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर के विरोध में सड़कों पर…

12 hours ago

विवेक विहार अग्निकांड: कोई बिस्तर से उठ न सका, तो कोई सीढ़ियों पर झुलसा

दिल्ली के विवेक विहार में दर्दनाक अग्निकांड: 4 मंजिला इमारत में आग लगने से 9…

12 hours ago

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रीय राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर

5 राज्यों के चुनाव नतीजों के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में बड़े उलटफेर की आहट:…

12 hours ago