“केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने मंत्रालय को निर्देश दिया है कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के ऑनलाइन शिक्षण की सुविधा के लिए आई–गौट लैब स्थापित किया जाना चाहिए। मंत्रालय के वार्षिक क्षमता निर्माण कैलेंडर और आई–गौट पोर्टल पर कर्मचारियों की ऑनबोर्डिंग स्थिति की व्यापक समीक्षा के बादयह पहल की गई
नई दिल्ली 16 / 10 / 2024 सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी
सूचना एवं प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान, डॉ. मुरुगन ने निर्देश दिया कि मंत्रालय के सभी कर्मचारियों को 19 अक्टूबर तक आई–गौट पोर्टल पर शामिल कर लिया जाना चाहिए।
मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों के पेशेवर कौशल को बढ़ाने के लिए बजट प्रबंधन लैंगिक संवेदीकरण नेतृत्व और टीम निर्माण सहित 16 पाठ्यक्रमों के चयन की सिफारिश की है।
भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, मंत्रालय ने प्रत्येक तिमाही में सबसे अधिक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया है।
इसके अतिरिक्त मंत्रालय की शिक्षण योजना और विभागीय रणनीतियों को सभी मीडिया इकाइयों में प्रभावी ढंग से संप्रेषित करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित करने की भी योजना तैयार की गई है।
मंत्री ने मंत्रालय द्वारा शिकायतों और आरटीआई आवेदनों के निपटान की भी समीक्षा की तथा पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी मामलों के समय पर समाधान के महत्व पर जोर दिया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…