“स्थानीय शाहगंज तहसील क्षेत्र में 8 करोड़ 34 लाख की लागत से दो कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण होगा। बुधवार को शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने दोनों विद्यालयों का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शिलान्यास किया”
शाहगंज 28 / 11 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट
श्री सिंह ने दोनों स्थानों पर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की विशेष कृपा से शाहगंज का विकास गति पकड़ चुका है। जनपद में एकमात्र शाहगंज ही ऐसी विधानसभा है जहां 8.34 करोड़ की लागत से खुटहन के ग्रामसभा तिसौली स्थित प्राथमिक विद्यालय, आर्यनगर में यथा शाहगंज (सोंधी) के प्राथमिक विद्यालय, बड़ौना में एक-एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें समाज के गरीब तबके की बच्चियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ही आवास व भोजन की व्यवस्था मिलेगी।
इस दौरान उन्होंने शाहगंज में कराए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी चर्चा किया। इस अवसर पर खुशीराम मिश्र, प्रधान ओम प्रकाश यादव, सुरेंद्र निषाद, पंचम बिंद, सुधीर सिंह, वंश बहादुर पाल, अशोक बिन्द, अजय सिंह, रविकांत विश्वकर्मा, प्रधान कृष्णचंद गौतम, कस्तूरबा वार्डेन शाहगंज एकता नीलम, किरण मौर्या, पूजा सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…