“न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने 24.11 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस छानबीन कर रही है”
शाहगंज 05 / 12 / 2024 कमलेश राव की रिपोर्ट
लखनऊ के सीतापुर निवासी रिजवान चौधरी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि कबाड़ की बैटरी बेचने के चक्कर में शाहगंज नगर के नोनहट्टा मोहल्ला स्थित कबाड़ बैटरी व्यवसायी ने अलग-अलग खाते में 24.11 लाख रुपये की ठगी कर ली। आज तक न तो रुपये वापस किए और न ही कबाड़ की बैटरी दी।
लखनऊ के मडियव शेरवानी नगर निवासी मोहम्मद रिजवान चौधरी को पुरानी कबाड़ बैटरी खरीद के लिए कानपुर के चालव मंडी निवासी कबाड़ व्यापारी सतीश तिवारी ने बताया कि शाहगंज में एजाज़ शकूर खान के पास कबाड़ की बैटरी उपलब्ध है।
रिजवान चौधरी ने शाहगंज पहुंच कर कबाड़ बैटरी देखने के बाद सौदा तय किया। कबाड़ बैटरी अजंता बैटरी सर्विस के मालिक रमेश चंद्र जायसवाल निवासी नोनहट्टा शाहंगज के गोदाम से कमलेश चौरसिया निवासी बिलारमऊ आजमगढ़ ट्रक पर माल लदवा कर तौल के लिए धर्म कांटा पहुंचा।
तौल के बाद एजाज शकूर खान ने रिजवान चौधरी से कहा कि जब तक भुगतान नहीं हो जाएगा तब तक गाड़ी लखनऊ नहीं जाएगी। रिजवान लखनऊ चला गया। अपने फर्म आरआर इंटर प्राइजेज के खाते से दो बार में आरटीजीएस के जरिए 24.11 लाख कबाड़ कंपनी एयू स्माल घाटकोपर मुंबई के खाते में पैसा भेज दिया।
रुपये ट्रांसफर होने के बाद रिजवान चौधरी ने एजाज शकूर खान से संपर्क किया तो वह माल भेजने में आनाकानी करने लगा। दो-तीन दिन बाद एजाज ने मोबाइल बंद कर लिया। रिजवान को ठगी का अंदेशा हुआ। काफी प्रयास के बाद न तो माल मिला और न ही धनराशि। थक हारकर रिजवान ने न्यायालय की शरण ली।
न्यायालय के आदेश पर शाहगंज कोतवाली में एजाज शकूर खान, संतोष तिवारी, राम प्रजापति, कमलेश चौरसिया, रमेश चंद्र जायसवाल, पंकज, अभिषेक तिवारी व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।