“क्रीड़ा अधिकारी डॉ0 अतुल सिन्हा ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र जौनपुर एवं जिला खेल कार्यालय, जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर, 2024 को रैली एवं व्याख्यान का कार्यक्रम नगर के एक शिक्षण संसथान में आयोजित कराया गया”
जौनपुर 27 / 11 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
कार्यक्रम प्रारम्भ होने से पूर्व सर्वप्रथम संविधान सभा के मसौदा समिति के मुखिया भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। तदोपरान्त अशोक शुक्ला व आशीष सिंह ने बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य वार्ताकार के रूप में श्री शैलेन्द्र उपाध्याय, अधिवक्ता उपस्थित थे। इन्होंने बच्चों को संविधान के विषय में अवगत कराया। इस दौरान श्री उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बताया कि संविधान के उद्देश्यों को यदि आप ध्यान से पढ़े तो स्वतः ही संविधान के विषय में ज्ञान हो जायेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी नागरिकों के लिए संविधान वरदान के रूप में है जिसके कारण सभी को समानता का अधिकार प्राप्त हो सका है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री विजय शंकर दूबे एवं अंजना श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान ने जीवन का नया स्वरूप एवं सभी को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बच्चों से कहा कि आप निश्चित ही अपने अधिकारों को पढ़ते हैं एवं जानना चाहता हैं उसी प्रकार अपने कर्त्तव्य के प्रति भी जागरूक रहें एवं कर्त्तव्यों का पालन करें।
यह गुण आपको वास्तव में देश का समृद्ध नागरिक बनायेगा। संविधान के ऊपर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन रख गया जिसमें कशिश मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं श्रेया मौर्या ने द्वितीय स्थान तथा अनुकृति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…