“लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई। दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी”
लुधियाना 16 / 11 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
पंजाब के लुधियाना में दंपती को गोलियां मारकर एक आरोपी फरार हो गया। लुधियाना के हलवारा के मुल्लांपुर दाखा के प्रेम नगर में एक व्यक्ति की किसी बात को पति-पत्नी के साथ बहस हो गई।
दंपती ने सोचा भी नहीं था कि आरोपी उनपर फायरिंग कर देगा। बहस के दौरान आरोपी ने अपनी पिस्टल से पति-पत्नी पर गोलियां दाग दी। वहीं वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। आरोपी की पहचान गांव इस्सेवाल वासी सुरिंदर सिंह उर्फ छिंदा के तौर पर हुई है।
गोलियों की आवाज सुन मौके पर लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी सुरिंदर हवाई फायर करता हुआ वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं दोनों घायल पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया गया है।
घायलों की पहचान गुड़िया यादव (34) और राज कुमार यादव के तौर पर हुई है। वहीं मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह बैंस, डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा, थाना दाखा प्रभारी गुरविंदर सिंह और सीआईए स्टाफ के चमकौर सिंह पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गुड़िया यादव प्रेम नगर में किराना की दुकान चलाती है। उसका पति राज कुमार यादव कोक एजेंसी में सेल्समैन है।
गुड़िया यादव की छाती में दो गोलियां लगी हैं और उसकी गंभीर बनी हुई है। वहीं राज कुमार को भी गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए लुधियाना भेजा गया है।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…