राजधानी रायपुर में 16 से 22 अक्टूबर तक होगा वन खेलकूद महोत्सव

“27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 22 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस महोत्सव का उद्घाटन सोलह अक्टूबर को केंद्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव करेंगे”
रायपुर 12 / 10 / 2024 कृष्णा सोनी की रिपोर्ट
वहीं, भारतीय टी-ट्वेंटी क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस महोत्सव में तेईस खेलों की तीन सौ विधाओं में लगभग तीन हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें पांच सौ चौरासी महिला खिलाड़ी भी शामिल होंगी।
इस प्रतियोगिता में उनतीस राज्य, आठ केंद्रशासित प्रदेश और छह वानिकी संस्थान, पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के अलावा उत्कृष्टता का प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही राज्यों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनर और रनरअप की ट्रॉफी दी जाएगी।
खेल महोत्सव में क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल, व्हालीबॉल, बैडमिंटन, चेस और ब्रिज की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा एथलीट के सभी तरह के खेल भी आयोजित होंगे।
बीस अक्टूबर को खेलकूद महोत्सव के समापन समारोह में इस साल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर शामिल होंगी।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

17 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago