मेरठ – 8 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या

“मेरठ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार देर शाम एक 8 साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हैरानी की बात ये है कि हमलावर बच्ची के 25 साल के भाई को मारने आए थे लेकिन उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी”

मेरठ 02 / 11 / 2024 विकास कुमार की रिपोर्ट 

यह घटना मेरठ जिले के सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के कालिंदी गांव में देर शाम आफिया (आठ) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया और आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना पर सरधना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रताप सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमलावर आफिया के भाई साहिल(25) को मारने आए थे, लेकिन उनकी गोलीबारी के बीच बच्ची आ गई और सीधे सीने में गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतका के भाई साहिल का करीब दो साल पहले गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आज शाम हमलावर साहिल को मारने आए थे। इस दौरान जब फायरिंग हुई तो बच्ची बीच में आ गई और गोली उसके सीने में लगी। आफिया को अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। 

एसएचओ ने बताया कि घटना में दो युवकों का नाम सामने आ रहा है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। इस तरह की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि आपराधिक प्रवत्ति के लोगों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है और वह खुलेआम इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

6 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

17 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

17 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

18 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

24 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

24 hours ago