मीरगंज – चौकीदार व पत्नी को बंधक बनाकर 141 सिलिंडर की चोरी

“मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित जनार्दन इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र की रखवाली कर रहे चौकीदार और उसकी पत्नी को कमरे में बंधक बनाकर मंगलवार की रात बदमाश 141 गैस सिलिंडर उठा ले गए। दोनों पिकअप प्रयागराज के हंडिया थाना के धनूपुर के पास भक्तियार गांव के पास मिली। पुलिस जांच कर रही है”
मीरगंज 21 / 11 / 2024 अब्दुल हई की रिपोर्ट
मीरगंज थाना के चौकी कला गांव निवासी संतोष सिंह की सेमरी गांव में जनार्दन इंडेन ग्रामीण वितरक केंद्र के नाम से आफिस व गोदाम है। यहां से सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है।
गोदाम के रखवाली की जिम्मेदारी चौकीदार चोन्हर बनवासी करते थे। गोदाम पर चोन्हर और उसकी पत्नी उर्मिला सोए थे। रात में पहुंचे बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर एजेंसी की दो पिकअप और अपने साथ लाए दो अन्य वाहन से 141 गैस सिलिंडर उठा ले गए।
भोर में करीब 4 बजे एजेंसी पर सप्लाई के लिए ट्रक ड्राइवर पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई। ट्रक चालक ने घटना की जानकारी एजेंसी मालिक संतोष सिंह को दिया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया ।
बुधवार को सुबह प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना के भक्तियार गांव के पास एजेंसी की दो पिकअप खड़ी मिली। एजेंसी मालिक संतोष सिंह ने बताया की 12 सिलिंडर भरे हुए तथा 129 खाली थे।
लगभग साढे चार लाख से ज्यादा की चोरी हुई है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

1 day ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

2 days ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

2 days ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

2 days ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago