दिल्ली से केरल जा रही मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए 30 स्कूली बच्चों का खंडवा स्टेशन पर इलाज करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
मंगला एक्सप्रेस में 30 स्कूली बच्चों को फूड पॉइजनिंग: 5 की हालत गंभीर, खंडवा स्टेशन पर रोककर हुआ इलाज”
खंडवा : संतोष सेठ की रिपोर्ट: THE POLITICS AGAIN
दिल्ली से केरल जा रही मंगला एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 12618) में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब सफर कर रहे करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।
घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोककर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी बच्चों का तत्काल इलाज किया।
हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही इस ट्रेन में केरल के त्रिचूर (Thrissur) स्थित हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के 30 छात्र-छात्राएं सवार थे।
खंडवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. ओपी जुगतावत ने बताया कि बच्चों ने दोपहर के समय ट्रेन की पैंट्री कार से भोजन किया था।
भोजन करने के करीब चार घंटे बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें शुरू हुईं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी भोजन के कारण बच्चों को फूड पॉइजनिंग हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा एसडीएम ऋषि सिंघाई, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सिंह, सीएसपी अभिनव बारंगे और सिविल सर्जन अनिरुद्ध कौशल स्टेशन पहुंचे।
दो बार गहन चिकित्सा जांच के बाद प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए ट्रेन को आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया।
नेपाल बाढ़ : पूर्व RAW अधिकारी लकी बिष्ट का बड़ा आरोप- "जानकारी छिपाकर पड़ोसी को…
महिला कोटा बिल पर मोदी सरकार की बड़ी तैयारी: सितंबर में बुलाया जा सकता है…
बड़ा झटका: 40 लाख की रिश्वत में CBI ने IRS अधिकारी को किया था गिरफ्तार,…
नेपाल जल प्रलय: मरने वालों का आंकड़ा 616 पहुंचा, 2000 से ज्यादा लापता; रेस्क्यू के…
तिब्बत-नेपाल सीमा पर फिर जल प्रलय का खतरा: दूसरी बार टूटा डैम; चीन ने रोका…
जौनपुर में बिना NOC सड़क खोदने पर अदाणी गैस प्राइवेट लिमिटेड पर FIR, DM सैमुअल…