बांग्लादेश में हिन्दू उत्पीड़न के विरोध में आक्रोश रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन

“हिन्दू रक्षा समिति के तत्वावधान में संयोजक विमल सिंह तथा सहसंयोजक डा. संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में बांग्लादेश में हिन्दुओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में एक विशाल जनसमुदाय के साथ आक्रोश प्रदर्शन रैली आयोजित की गयी। शान्तिपूर्ण ढंग से आयोजित यह रैली विसर्जन घाट से प्रारम्भ की गयी जो अटाला, सुहट्टी चौराहा, कोतवाली, चहारसू, ओलन्दगंज होते हुए विसर्जन घाट पर पुन: समाप्त की गयी”

जौनपुर 03 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

इस पदयात्रा के प्रारम्भ में विसर्जन घाट पर सभा आयोजित की गयी जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष विमल सिंह, भारत विकास परिषद शौर्य के अध्यक्ष डा. संदीप पाण्डेय, अमित वत्स व नीतू सिंह ने अपने विचार रखे। इस पदयात्रा आक्रोश प्रदर्शन में जनसमुदाय ने लोगों को उत्साहित करने के उद्देश्य से वन्दे मातरम, भारत माता की जय और विभिन्न प्रकार के नारे लगाये।

कार्यक्रम के अन्त में बांग्लादेश के हिन्दू समुदाय की सुरक्षा और सहायता के लिये आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस निमित्त हिन्दू रक्षा समिति के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा, नगर कोतवाल मिथिलेश मिश्र उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम में क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश जी, प्रान्त प्रचारक प्रमुख रामचन्द्र जी, विभाग प्रचारक अजीत जी, जिला प्रचारक रजत जी, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, रामसूरत मौर्य, डा. उदयराज सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, सूर्यांश सिंह, अंजू सिंह, जान्हवी श्रीवास्तव, ब्रह्मेश शुक्ल, नगर प्रचारक मण्डलेश्वर जी, विवेक सिंह, प्रदीप सिंह, मनीष सेठ, डा. अमरनाथ पाण्डेय, राम शर्मा, श्याम मोहन अग्रवाल, पंकज जायसवाल, नीरज श्रीवास्तव, अतुल जायसवाल, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, अमित निगम, नारायण चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

13 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago