“बहराइच में हुई हिंसा मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। 29 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है”
बहराइच 28 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट
एसपी ने हरदी और राम गांव थाने के 29 हेड कांस्टेबल और सिपाहियों को लाइन हाजिर कर इनके स्थान पर दूसरे पुलिस कर्मियों की तैनाती की है।
क्या है पूरा मामला?
जिले के हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज में 13 अक्टूबर को हिंसा हो गई थी। इसके बाद 14 अक्टूबर को आगजनी और वाहन में तोड़फोड़ की गई थी।
हिंसा को लेकर सीओ, थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज और तहसीलदार पर कार्यवाही हो चुकी है।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने अब 29 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। एसपी ने हरदी थाने के 14 और राम गांव थाने के 15 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए लाइन में आमद दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। उनके स्थान पर पुलिस लाइन के 13 पुलिस कर्मियों को हरदी और 16 को राम गांव थाने में तैनाती मिली है।
बुलडोजर कार्रवाई पर रोक
इससे पहले खबर आई थी कि बहराइच मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना।
इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों, सरकार और पीड़ितों को मामले में अपने-अपने साक्ष्य और दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए हैं।
मामले में अगली सुनवाई 4 नवंबर को होगी। तब तक बुलडोजर कार्रवाई पर रोक जारी रहेगी।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…