Breaking News

बम की धमकी के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट का रुख बदला

“एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये मंगलवार को सात विमानों में बम की धमकी दी गई। इसमें एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट में बम होने की बात कही गई। इसके बाद फ्लाइट को कनाडा की ओर मोड़ दिया गया। जहां फ्लाइट की जांच की जाएगी”

नई दिल्ली 15 / 10 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

एक्स के जरिये एक पोस्ट में सात फ्लाइटों में बम की धमकी दी गई। इसके बाद यात्रियों और एयरलाइन क्रू की जान खतरे में पड़ गई। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-बंगलूरू वाया अयोध्या फ्लाइट (IX765) में बम की धमकी दी गई। इस विमान को अयोध्या में उतारा गया और जांच की गई।

इसके अलावा स्पाइसजेट के दरभंगा-मुंबई विमान (SG116) और अकासा के सिलीगुड़ी-बंगलूरू विमान (QP 1373) में भी बम होने की धमकी मिली। सूचना मिलने तक यह दोनों विमान लैंड कर चुके थे।

एयरपोर्ट पर दोनों विमानों की सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस बल ने जांच की। वहीं इंडिगो की दम्मम से लखनऊ फ्लाइट 6E 98, एलांयस एयर लाइन की अमृतसर देहरादून दिल्ली फ्लाइट (9I 650) और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मदुरै-सिंगापुर फ्लाइट (IX 684) में भी बम की सूचना मिली।

इसके अलावा एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट AI127 में भी बम होने की धमकी दी गई। यह फ्लाइट शिकागो रवाना हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर विमान को कनाडा के इकलौत एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। यहां फ्लाइट की जांच की गई। एयर इंडिया के मुताबिक एयरक्राफ्ट और यात्रियों की फिर से सुरक्षा जांच की जा रही है।

एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। जैसे ही दोबारा सेवा शुरू होगी, तो यात्रियों की मदद की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली है। 

वहीं दम्मम से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 98 में भी बम होने की धमकी मिली। सूचना पर फ्लाइट को जयपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया।

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और दिशानिर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। जयपुर हवाई अड्डे पर विमान को आइसोलेशन बे में भेज दिया गया है।

इसके साथ ही एलांयस एयर लाइन की अमृतसर देहरादून दिल्ली फ्लाइट (9I 650) में भी बम की धमकी मिली। एलायंस एयर के अधिकारी ने कहा कि अमृतसर-देहरादून-दिल्ली उड़ान में सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। विमान की देहरादून हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच की जा रही है।

उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मदुरै-सिंगापुर फ्लाइट (IX 684) में भी बम की सूचना पर अधिकारी सतर्क हो गए। बताया जाता है कि मदुरै-सिंगापुर विमान की लैंडिंग के लिए सिंगापुर के अधिकारियों से मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।  संदिग्ध एक्स हैंडल ने संबंधित एयरलाइंस और कुछ पुलिस हैंडल को टैग करते हुए दावा किया कि इन विमानों में बम रखे गए थे।  

बताया जाता है कि सोमवार को मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। जिसे दिल्ली मोड़ किया गया था।

यहां सुरक्षा जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। अधिकारियों के मुताबिक हाल के दिनों में एयर इंडिया समेत कई स्थानीय एयर लाइन में बम होने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि सभी धमकियां फर्जी निकली हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

17 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago