Breaking News

बद्दी – बाहरी राज्य के कामगारों का पंजीकरण हुआ अनिवार्य

“बद्दी के उपमंडलाधिकारी विवेक महाजन ने बद्दी, बरोटीवाला व मानपुरा क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों को पंजीकरण करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए प्रवासी लोग संबंधित थाने में जाकर अपनी वेरिफिकेशन कराएंगे। उसके बाद ही वह बद्दी में रह सकेंगे”
बद्दी 06 / 12 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
एसडीएम ने इस बारे में बद्दी, मानपुरा व बरोटीवाला के थाना प्रभारियों को आदेश कर अपने अपने क्षेत्र में आने वाली प्रवासी लोगों का वेरिफिकेशन कराने को कहा है। एसडीएम ने इस बारे में एसपी बद्दी को से भी इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
एसडीएम विवेक महाजन ने बद्दी, बरोटीवाला व मानपुरा क्षेत्र में बाहरी राज्यों से कामगार, रेहड़ी फड़ी चलाने वाले, व्यवसायिक कार्य करने वाले, किराए पर रहने वाले, सेल्फ इंप्लायमेंट व उद्योगों में काम करने वाले बाहरी राज्य के लोगों के लिए पंजीकरण करना जरूरी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस उनका वेरिफिकेशन उनके आधार कार्ड व पहचान पत्र से करेगी। ऐसे करने से पुलिस व प्रशासन के पास असंगठित लोगों की एक सूची तैयार हो जाएगी और जरूरत पड़ने पर पुलिस व स्थानीय प्रशासन इस्तेमाल कर सकता है। और लापता लोगो का भी पता लगाया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण करना जरूरी इसलिए है कि कई बार देखा गया है कि बद्दी क्षेत्र में बाहरी राज्य के लोग अपराध करके भाग जाते हैं। पंजीकरण न होने से ऐसे लोगों को न तो प्रशासन पकड़ सकता है और न ही पुलिस। उन्होंने बद्दी के एसपी विनोद धीमान से भी इस मामले में पुलिस थाना प्रभारी को आदेश जारी करने को कहा।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

14 hours ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

14 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

14 hours ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

21 hours ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

21 hours ago