बद्दी – चार पंचायतों ने नगर निगम में शामिल होने से किया इंकार, सौंपा ज्ञापन

“प्रस्तावित नगर निगम बद्दी में शामिल की जा रही चार पंचायतों ने सोमवार को एकमत होकर निगम में शामिल होने से साफ इंकार कर दिया। चारों पंचायतों भटौलीकलां, बरोटीवाला, मंधाला और सूरजपुर के पंचायत प्रतिनिधियों ने सामाजिक कार्यकर्ता बलविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में एसडीएम बद्दी विवेक महाजन को ज्ञापन सौंपा और कहा कि उनकी पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने पर ग्रामीणों को एतराज है और उनकी कोई सहमति नहीं है”

बद्दी 29 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर परिषद में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इससे हमारे बहुत से हक-हकूक प्रभावित होंगे और ग्रामीण जीवन नष्ट हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में विकास कार्य सुलभ हो जाते हैं और हमारे सब काम हो रहे हैं, लेकिन अगर सरकार ने हमारी पंचायतों को निगम में डाला तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं, एसडीएम विवेक महाजन ने बताया कि आज जो ज्ञापन आया है उसको प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। इस अवसर पर बरोटीवाला प्रधान हंसराज कैंथ, उपप्रधान हितेंद्र कुमार शर्मा, पंचायत प्रधान भटौलीकलां सोनू देवी, बीडीसी सदस्य पुष्पिंद्र कौर, हरबंस ठाकुर, पूर्व प्रधान राम रतन चौधरी बरोटीवाला, कमल चंद ज्ञानी भटौलीकंला, कौशल्या देवी, नंद लाल, राम किशन, गुरनाम सिंह, महेंद्र, नसीब, रवि शर्मा, पूर्व बीडीसी अनिल शर्मा, नसीर, राजकुमार, वीरेंद्र सिंह, राजिंद्र कुमार, ममता, कुलदीप, संदीप सहित दर्जनों लोग थे, जिन्होने अपनी पंचायतों को नगर निगम से बाहर रखने को ज्ञापन सौंपा।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

18 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago