“उन्होंने अधिवक्ताओं को सलाह दिया कि छोटे-छोटे मामलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत नहीं होना चाहिए इससे वादकारियों को समय से न्याय नहीं मिल पाता”
प्रयागराज 25 /08 / 2024 (शब्द) विनयराज की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ सिंह उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज में शनिवार को एक सेमिनार में मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे।
उन्होंने अधिवक्ताओं को सलाह दिया कि छोटे-छोटे मामलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत नहीं होना चाहिए इससे वादकारियों को समय से न्याय नहीं मिल पाता, वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बातो को करें।
अंत में उन्होंने न्यायिक कार्य पर कविता भी सुनाई। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली ने भी अपनी बात अधिवक्ताओं के बीच रखी।
वहीं बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि बिना मानक के लॉ कॉलेज खुल रहे हैं, इससे न्यायिक पेशे का स्तर गिर रहा है। इससे केवल डिग्रियां बांटी जा रही है।
बिना मानक वाले ला कॉलेजों पर अंकुश लगना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
इसके पहले बार काउंसिल के नए भवन का लोकार्पण भी मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्तिगणों के अलावा तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…