प्रतापगढ़ – मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत आधा दर्जन घायल

“प्रतापगढ़ जिले के महेशगंज थाना क्षेत्र के शिवगढ़ हरदोईपट्टी गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। हाई टेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आकर मूर्ति में करंट उतर गया। घटना में आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें से एक DJ भी शामिल है, जो मूर्ति विसर्जन के दौरान संगीत चला रहा था”
प्रतापगढ़ 13 / 10 / 2024 (शब्द ) प्रसार भारती
स्थानीय लोगों के अनुसार, जब एक धार्मिक समारोह में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा था, तब लटक रहे हाई टेंशन बिजली के तारों के संपर्क में आकर मूर्ति में करंट उतर गया।
इस घटना में आधा दर्जन लोग झुलस गए, जिनमें से एक DJ भी शामिल है, जो मूर्ति विसर्जन के दौरान संगीत चला रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही प्रतापगढ़ पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में उत्सव के दौरान मूर्ति विसर्जन की तैयारी की जा रही थी। उसी दौरान, लटकते बिजली के तारों के संपर्क में आने से मूर्ति में करंट उतर गया, जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई।
झुलसे हुए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी हैं।घायलों को तत्काल उपचार के लिए प्रतापगढ़ मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और स्थानीय प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों पर चर्चा की है।
इस घटना ने गांववासियों में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है और सभी ने बिजली के तारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

16 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

1 day ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

1 day ago