पूर्वांचल विश्वविद्यालय – 380 केंद्रों पर होगी यूजी और पीजी की सेमेस्टर परीक्षाएं
“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक कक्षाओं की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होगी। यह परीक्षाएं 380 परीक्षा केंद्रं पर होगी। जौनपुर और गाजीपुर को मिलाकर दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है”
जौनपुर 01 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट
स्नातक और परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से तीन पालियों में शुरू हो रही हैं। एक-एक पाली के लिए दो-दो घंटे में छात्र परीक्षा देंगे। जौनपुर और गाजीपुर को मिलाकर 380 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रो की सूची विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है।
570 कॉलेज के दो लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। जिन कॉलेजों को डीबार किया गया था। वहां आब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। उन्हें आर्थिक दंड और सशर्त परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। सभी केंद्र पर केंद्राध्यक्ष व उपकेंद्राध्यक्ष नियुक्त कर दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी को लेकर तेजी से जुटा हुआ है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रश्न पत्र संकलन केन्द्र से कॉलेज पूर्व वर्षों की भांति कालेज के जिम्मेदार रिसीव करेंगे। परीक्षा संबंधी सभी दिशा निर्देश कॉलेज को जारी कर दिया गया है।
परीक्षा से जुड़ी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केन्द्रो को परीक्षा सूचना संबंधित दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में सुबह 8 बजे से लेकर 4 बजे तक चलेंगी ।











