पूर्वांचल विश्वविद्यालय – तीन दिन में समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन करें परीक्षा फॉर्म

“वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की ऑफलाइन और ऑनलाइन बैठकों में विद्यार्थियों का परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल पर भरवाने के निर्देश दिए गए। काॅलेजों को निर्देश दिया गया कि तीन दिन के भीतर स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र-छात्राओं का डाटा समर्थ पोर्टल पर अपलोड कराएं”

जौनपुर 14 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

परीक्षा समिति में तय हुआ कि आदेश का पालन न करने वाले विभागों और महाविद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर के विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा फॉर्म और डाटा पोर्टल पर ऑनलाइन करना जरूरी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिसर के सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों के छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म ‘समर्थ पोर्टल’ पर अनिवार्य रूप से भरवाएं।

यह कदम विश्वविद्यालय की परीक्षाओं को डिजिटल रूप से प्रबंधित करने और छात्रों के रिकॉर्ड सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि डिजिटल प्रबंधन से परीक्षा संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से किया जा सकेगा।

परीक्षा से जुड़ी जानकारियां समय पर मिलेंगी। बैठक में सहायक कुलसचिव परीक्षा अजीत सिंह, दीपक सिंह, बबीता सिंह, अमृतलाल पटेल आदि मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

24 hours ago

PMAY-U 2.0: 1.25 करोड़ घर स्वीकृत, महिलाओं के नाम हुए 1 करोड़ मकान

प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…

1 day ago

होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार

NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…

1 day ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला : EPFO वेतन सीमा बढ़कर हुई ₹25,000

EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…

1 day ago

लोलार्क छठ: वाराणसी के प्राचीन कुंड में संतान प्राप्ति के लिए उमड़ी आस्था

लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…

2 days ago

मेरठ में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, 6 व्यावसायिक भवन ध्वस्त

मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…

2 days ago